आर के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया ।
आर के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
पहलेजा घाट (सारण) जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत पहलेजा घाट , सब्जी मंडी स्थित आर के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल ने देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया ।स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र कुमार मालाकार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया । बताया गया कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो एक महान दार्शनिक शिक्षाविद् थे और वे भी एक शिक्षक थे ।उन्हीं के जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है ।हमें अपने गुरुजनों ,अपने शिक्षकों के मान-सम्मान ध्यान में रखकर उनके बताए आदर्श पर चलने की संकल्प लेने की आवश्यकता है । जयंती समारोह में केक काटकर एक दूसरे को बधाई देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी अपने शिक्षकों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
