राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन
राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन
हाजीपुर- 10.09.2024
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 02.09.2024 से 25.09.2024 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 09.09.2024 को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ । प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया । प्रतिभागियों को अपनी इच्छानुसार प्रतियोगिता में किसी एक विषय पर बोलना था. हिंदी वाक् प्रतियोगिता हेतु प्रथम शहरों में प्रदूषण की समस्या एवं उसका निदान तथा दूसरा भारत- विविधता में एकता विषय निर्धारित किए गए थे ।
इस प्रतियोगिता का प्रारंभ उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जे.पी.सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार के निमित्त विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इससे रेलकर्मियों को राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है एवं रेल कार्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है ।
निर्णायक मंडल में श्री सरोज कुमार, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, श्री जे.पी.सिंह, उप मुकाधि (राजपत्रित) मौजूद थे. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री सरोज कुमार ने कहा कि राजभाषा के प्रचार प्रसार में इस प्रकार के कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है. श्री जे.पी.सिंह ने प्रतिभागियों को बधाइयाँ दीं तथा उन्हें नियमित पठन-पाठन करने को कहा. उनका कहना था कि जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन की जरूरत पड़ती है उसी प्रकार हमारे मानसिक विकास के लिए हमें निरंतर अध्ययनरत रहने की जरूरत है ।
इस प्रतियोगिता में कुल 06 पुरस्कार हैं रू प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना के 03 (तीन). राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है. इससे रेल कर्मियों के बीच हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ती है. आज की प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में उपस्थित थे. निर्णायक मंडल के सदस्यों ने मौके पर ही इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया. इसके अनुसार श्री चंदन नवीन, जूनियर इंजीनियर, इंजीनियरी विभाग को प्रथम स्थान, सुश्री सुचित्रा, कार्यालय अधीक्षक, कार्मिक विभाग को द्वितीय स्थान, श्री सुशांत कुमार, कार्यालय अधीक्षक, कार्मिक विभाग को तृतीय स्थान एवं श्री नवीन कुमार, निजी सचिव, श्री मनीष राज, सामान्य सहायक एवं श्री नंदलाल कृष्ण, कनिय. लिपिक को प्रेरणा प्राप्त हुआ.
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
