महुआ में जननी बाल सुरक्षा के तहत 178 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ में जननी बाल सुरक्षा के तहत 178 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
जांच के दौरान अधिकतर में पाई गई हीमोग्लोबिन की कमी, गर्भावस्था में पौष्टिक आहार लेने की दी गई नसीहत
महुआ। रेणु सिंह
जननी बाल सुरक्षा के तहत सोमवार को महुआ पीएचसी में 178 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। यहां जांच में अधिकतर गर्भवतियों को हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। उन्हें पौष्टिक आहार लेने की नसीहत दी गई।
अस्पताल प्रभारी डॉक्टर मनोरंजन कुमार सिंह के निर्देशन और स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगाए गए। जिसमें अलग-अलग एएनएम कर्मियों को लगाया गया था। ताकि गर्भवतियों को स्वास्थ्य जांच कराने में असुविधा नहीं हो। यहां पर स्वास्थ्य जांच करने के लिए सुबह से ही गर्भवतियों का आना शुरू हो गया और विभिन्न काउंटर पर उनकी कटारे लग गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर विभिन्न काउंटरों पर उनकी भीड़ जमीन रही। यहां गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच डॉ अमर कुमार और डा अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर गर्भवतियों में हीमोग्लोबिन की कमी के साथ वजन की कमी पाई गई। इस अवस्था में उन्हें पौष्टिक आहार में दूध, दही, घी, अंडा, मांस, मछली, दलिया अंकुरित चना, फल आदि लेने की नसीहत दी गई। बताया गया कि जच्चा को स्वस्थ रहने पर ही पेट में पल रहे शिशु स्वस्थ होंगे। इधर गर्भवतियों ने बताया कि उमस भरी गर्मी और धूप से उन्हें परेशानी आई।
