April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में स्कूलों की हुई जांच

महुआ में स्कूलों की हुई जांच
महुआ। रेणु सिंह
जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर संकुल के अधीनस्थ चार विद्यालयों का निरीक्षण सोमवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, साफ सफाई, शौचालय की स्थिति, पेयजल, पठन-पाठन आदि की जानकारी ली गई।
संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में निरीक्षण करने पहुंचे उद्यान पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार द्वारा विभिन्न जानकारियां हासिल की गई। उन्होंने हर वर्ग कक्ष में घूम कर पठन-पाठन के साथ शिक्षक छात्र समन्वय की जानकारी ली। वही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्रा अलग-अलग शौचालय की उपलब्धता, पेयजल की सुविधा, विद्यालय में बोर्डिंग है या नहीं, चारदीवारी, साफ सफाई, किचन शेड, लैव, बिजली, स्कूल में लाइट की व्यवस्था, खेल के साधन, बच्चों की यूनिफॉर्म, पुस्तकालय, खेल सामग्री सहित विभिन्न बिंदुओं को बारीकी से जांच की गई। संत कबीर पुस्तक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू, शिक्षक मो मुकीम अख्तर सहित 18 शिक्षकों की उपस्थिति पाई गई। इसके साथ ही संकुल के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज, डगरू डीह, जीपीएस स्कूल नीलकंठपुर का भी निरीक्षण किया गया। यह भी बताया गया कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.