April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रक ने तीन स्कूली बच्ची को कुचला, दो की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

ट्रक ने तीन स्कूली बच्ची को कुचला, दो की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

*मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रूपये मुआवजा मिले- आइसा*

*बढ़ता सड़क हादसा चिंताजनक, रोकने का उपाय करें प्रशासन- माले*

ताजपुर/समस्तीपुर
(जकी अहमद)

ट्रक ने तीन स्कूली बच्ची को कुचला, दो की मौके पर ही हुई मौत। घटना से चहुं ओर भय और क्रंदन का वातावरण कायम हो गया।
घटना मुसरीघरारी थाना के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर स्थित नेशनल हाईवे की है जहां पश्चिम की ओर जा रही माल लदा ट्रक ने सड़क किनारे झूंड में स्कूल जा रही तीन बच्ची को रौंद दिया। घटना से कोहराम मच गया। आनन फानन में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मृतक की पहचान फतेहपुर पंचायत के वार्ड-8 निवासी ब्रह्मदेव सिंह की 10 वर्षीय चौथी कक्षा की पुत्री स्वाति प्रिया एवं राजेश कुमार साह की चौथी कक्षा की पुत्री कृतिका मौसम के रूप में हुई है जबकी घायल फतेहपुर वार्ड-8 के निवासी कृष्णदेव सिंह की सातवीं कक्षा की पुत्री मीना कुमारी के रूप हुई है। इसका ईलाज मुसरीघरारी में डा० विजय कुमार की क्लिनिक में जारी है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर वर्षा में ही सड़क जाम कर दिया। मौके पर ताजपुर बीडीओ, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष समेत अन्य कई अधिकारी एवं थाने की पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आइसा के राजू कुमार, स्थानीय मुखिया विश्वनाथ प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद सिंह, सरपंच वीरचंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, जिला पार्षद मंजू देवी, ऐपवा नेत्री बंदना सिंह आदि के पहल पर एसडीओ से टेलीफ़ोनिक वार्ता कर सप्ताह भर के अंदर ब्रेकर बनवा देने, बीडीओ द्वारा मृतक के परिजनों को मौके पर 20-20 हजार रूपये का चेक दिलवा देने, अन्य राशि का भुगतान का प्रक्रिया शुरू किये जाने के बाद जाम समाप्त कराया गया।
वहीं छात्र संगठन आइसा के राजू कुमार ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से स्कूली छात्र-छात्रा की जान जा रही है। तमाम स्कूल- कालेज के पास स्लो ब्रेकर बनाने, विद्यालय है, बच्चे हैं का बोर्ड लगाने, भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र में स्पीड लिमिट आदि का बोर्ड लगाकर सड़क हादसा पर लगाम लगाया जाये अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.