एक युवक का शव उसके घर के पीछे मिला।
एक युवक का शव उसके घर के पीछे मिला।
वैशाली, देसरी चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम पंचायत के वार्ड संख्या तीन रामपुर मधौल में एक युवक का शव उसके घर के पीछे मिला। शव की पहचान लक्ष्मी महतो के तीसरा पुत्र 22 वर्षीय अंकित कुमार के रुप में हुआ। अंकित का शव मिलने की खबर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन चितकार कर रोने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चांदपुरा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा को दिया। जिस पर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित का शव के गले पर निशान बना हुआ और सर भी फटा हुआ है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक अंकित के परिजनों ने बताया कि गांव के जयप्रसाद सिंह के यहां छठी का भोज खाने के लिए गया था, उसके बाद सुबह में घर के पीछे उसका शव मिला।
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी
