April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का आभूषण व रुपए की चोरी कर ली

अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का आभूषण व रुपए की चोरी कर ली

वैशाली,देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर चौक के स्थित एक आभूषण दुकान का सटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का आभूषण व रुपए की चोरी कर ली।चोरी की घटना की सूचना मिलते ही देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार, उमेश राय, महेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही अध्यक्ष सुनील कुमार ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया। जिसपर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने पहुंच कर बारीकी से जांच किया। उधर चोरी के दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी अपने साथ ले गई। घटना को लेकर दुकानदार संजय कुमार ने देसरी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुबह सूचना मिली की दुकान का शटर कटा हुआ है, तो सूचना पाकर जाकर देखा तो दुकान में रखा चांदी का आभूषण 6 से 7 किलोग्राम गायब था। जिसका मूल्य राशी लगभग साढे तीन लाख रुपए तथा सोने का गहना करीब 50 से 55 ग्राम गायब था। जिसका राशी लगभग 3 लाख 40 हजार है। वहीं दुकान के गल्ला में रखा लगभग 17 हजार रुपए आज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.