April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के सहयोग से हुआ कोविड19 टीकाकरण/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के सहयोग से हुआ कोविड19 टीकाकरण/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

– कोविड के विभिन्न स्वरूपों से बचने के लिए जरूरी है टीकाकरण- शकील राजा
– कोविड मानकों के पालन के साथ हुआ टीकाकरण

मोतिहारी 07 जुलाई।
शहर के गाँधी चौक स्थित हीरालाल साह स्कूल कैम्पस स्थित टीकाकरण केंद्र पर मोतिहारी ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ पूर्वी चम्पारण के जिला अध्यक्ष शकील राजा की  देख- रेख में ऑटो व ई- रिक्शा  चालकों के साथ आम जनता को भी जागरूक करके कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविड19 की वैक्सीन दी गई । संघ के जिला अध्यक्ष शकील राजा ने कहा कि अब सभी समाज के लोग वैक्सीन लेने के लिए जागरूक हैं । मोतिहारी शहर के लोगों में टीका लगवाने के प्रति काफी उत्साह है।

– कोरोना के साथ लड़ाई  में  सभी वर्गो का मिल रहा है साथ:
जिला अध्यक्ष शकील राजा ने कहा कि अब समाज के सभी जातियों, मजहबों के लोगों का कोरोना की इस लड़ाई  में साथ मिल रहा है। जिससे अब ये बात तो तय है कि अब  “हारेगा कोरोना देश जीतेगा ”

– जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का मिल रहा है सहयोग:
शकील राजा ने कहा कि जब भी मैंने अधिकारियों व  जनप्रतिनिधियों से जागरूकता व टीकाकरण की बात की वे लोग बराबर सहयोग को तत्पर र दिखाई दिए, न  सिर्फ़ शहर वासियों, बल्कि ग्रामवासियों के बीच भी संघ के लोगों ने कोविड 19 टीकाकरण के बारे में लोगों को काफी अच्छे से समझाया, जागरूक करने में भी सहयोग किया ,जिसके कारण आज इतने अच्छे ढंग से टीकाकरण हो पाया है।

– किसी के बहकावे में न आयें  भयमुक्त हो टीकाकरण कराएं:
मोतिहारी ऑटो एवं रिक्शा चालक संघ के कोषाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि मैंने आज कोविड19 का टीका लगवाया है। मेरी पत्नी एवं माता पिता का भी टीकाकरण हो चुका है| उन्होंने कहा  टीकाकरण के बारे में किसी के भी बहकावे में न आयें  । देश में बना हुआ कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसे लेकर हम सभी कोविड 19 के अनेक रूपों से बच सकते हैं ऐसा मेरा विचार है। सभी लोगों को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। इससे परिवार, समाज सुरक्षित रहेगा ।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जब तक सभी लोगों का टीकाकरण नहीं  हो जाता कोरोना काल में सावधानी बरतने की जरूरत है । कोरोना से डरने की नहीं बल्कि सावधानी पूर्वक लड़ने की आवश्यकता है। बिना कारण भीड़ भाड़ में न जाएं । टीकाकरण के मौके पर संघ के जिला मंत्री सिद्धार्थ सिंह,जिला महासचिव बृजकिशोर सहनी, जिला सयुक्त सचिव चन्दन सिंह,जिला सह मंत्री मोहम्मद मुन्ना,मोनू खान, के साथ स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधि व अन्य लोग माजूद रहे ।

टीकाकरण के बाद भी निम्न कोविड प्रोटोकॉल का करते रहें पालन:-

* अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं  ।
• मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
• हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें ।
• परस्पर सामाजिक दूरी बनाकर रखें।
• कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु  को ही छूएँ ।
• अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें ।
घरों में सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.