जीरादेई पंचायत के सड़क हुई गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन/आदित्य कुमार सिंह
जीरादेई पंचायत के सड़क हुई गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन/आदित्य कुमार सिंह
रिपोर्ट:- आदित्य कुमार सिंह
आपको बता दे कि आजादी के इतने वर्षों बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को कम से कम जो बुनियादी सुविधाएं सरकार से मिलनी चाहिए वो नही मिल पा रही हैं, आज भी जीरादेई पंचायत के सुरवल गाँव के लोगों को और जामापुर पंचायत के भरथुई गढ़ के लोगों को एक अदद सड़क के लिए मोहताज होना पड़ा हैं,
30 वर्ष पूर्व बना ईंटकरण वाली सड़क में गड्ढे बन गए हैं, रोड़ का हालात ये हैं कि आए दिन लोग इस रोड पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, रोड की समस्या से आज परेशान होकर भरथुई गढ़ के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और रोड के प्रति अपने जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपनाए जा रहे उदासीन रवैये को लेकर रोष प्रकट किया।
