महुआ के मजदूर की तेलंगाना सिकंदराबाद में ट्रक से कुचलकर मौत
महुआ के मजदूर की तेलंगाना सिकंदराबाद में ट्रक से कुचलकर मौत
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू के एक मजदूर की मौत सोमवार की सुबह तेलंगाना सिकंदराबाद में ट्रक से कुचलकर हो गई। घटना से परिजनों में कोहरा मचा है। मृतक इतना गरीब है कि उसका सो घर लाना तो दूर वहां पर दाह संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं है।
मृतक करीब 35 वर्षीय राकेश कुमार महुआ थाने के रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू निवासी रामेश्वर राय का पुत्र था। बताया जा रहा है कि राकेश करीब 3 वर्षों से तेलंगाना सिकंदराबाद के एक प्लांट में रहकर वॉचमैन का काम करता था। सोमवार की सुबह वह काम से अपने आवास पर लौट रहा था। इस दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी साथ में ही रहती थी। जिसका रो-रो कर बुरा हाल है। वही तीन छोटे-छोटे बच्चे तो समझ नहीं रहे हैं कि उसके सर से पिता का साया उठ गया। सुनील कुमार ने बताया कि मृतक इतनी गरीब है कि उसका शव घर लाना तो दूर उसे दाह संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं है। सोमवार की देर शाम राकेश का शव पोस्टमार्टम के लिए सिकंदराबाद के अस्पताल में ले जाया गया था। वहां रह रहे दिहारी मजदूरों ने बताया कि गांव में ना काम मिलते हैं और ना ही अपने प्रदेश में। जिसके कारण उन्हें दो वक्त की भोजन के लिए मजदूरी करने को दर-दर भटकना पड़ता है।
