April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ईद-मिलाद-उन-नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर किया भ्रमण

ईद-मिलाद-उन-नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर किया भ्रमण
महुआ। रेणु सिंह
मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद-मिलाद-उन-नबी जोर-शोर से मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने जुलूस ए मोहम्मदी निकालकर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपनत्व, भाईचारा, सहिष्णुता का संदेश दिया। यहां विभिन्न जगहों पर निकाली गई जुलूस ए मोहम्मदी महुआ शाही मस्जिद पहुंची। जहां भीड़ से जगह अस्त व्यस्त हो गया।

कन्हौली के बिशनपुर बेझा से जुलूस ए मोहम्मदी मौलाना सुल्तान रजा कादरी, अब्दुल कादिर, मो सद्दाम, मो बेलाल, मो इबरार, मो मोइन, मो जाकिर, मो आलम, मो राजू, मो अंसार रुस्तम आदि के नेतृत्व में निकल गई जो कन्हौली बाजार से फुलवरिया मंगरू चौक होते हुए शाही मस्जिद पहुंची। उधर डोगरा में मो इम्तियाज आदि के नेतृत्व में जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई। मधौल में कमर सादिक इमरान के नेतृत्व में जुलूस निकाली गई। उधर सिंघाड़ा कदम चौक, हकीमपुर, शेरपुर छतवारा, पकड़ी अबाबकरपुर, खाजेचांद, फरीदपुर कल्याणपुर, चखाजे आदि स्थानों पर भी जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई। जुलूस में उनके धर्म से जुड़े झंडा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगा था। उन्होंने बताया कि इस जुलूस के मार्फत वतन की सलामती और आवाम की हिफाजत के लिए दुआ की। साथ ही लोगों में शांति, सद्भाव, अपनत्व और भाईचारा बनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.