April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुरेंद्र कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा ।

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुरेंद्र कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) जिले के हाजीपुर ,राघोपुर ,सहदेई बुजुर्ग, महनार प्रखंड क्षेत्रों में अचानक आई भयंकर बाढ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।बच्चे, बूढ़े, माल मवेशी का जीना दूभर हो गया है ,कोई सुधि लेने वाला भी नहीं है ।चार से पांच फीट गंगा नदी का पानी चारों तरफ फैला हुआ है, न नाव की व्यवस्था है और न कोई दवा की व्यवस्था ,वैसे में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुरेंद्र कुमार एवं विमला देवी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों का हाल-चाल जाना । प्रशासन से अभिलंब नाव ,दवाई एवं खाने पीने की वस्तु उपलब्ध कराने की मांग की ।हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के बेनीपट्टी ,मालीपुर, लोदीपुर इलाकों में लगभग 3 घंटे तक क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की परेशानियां जाना तथा उसे निजात दिलाने के लिए अभिलंब प्रशासनिक अधिकारियों से कदम उठाने की मांग की । जारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉक्टर सुरेंद्र ने बताया कि लोगों का जनजीवन बड़ा ही मुश्किल में फंसा है ।माल मवेशियों के हाल तो और बुरा है ।कोई सुधि लेने वाला भी नहीं है ।वैसी परिस्थिति में जिला प्रशासन से हम मांग करते हैं कि अभिलंब प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था की जाए तथा दवा एवं खाने पीने की वस्तु की व्यवस्था अभिलंब की जाए ताकि जान माल की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.