April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपराधियों ने मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी।

अपराधियों ने मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी।

 

समस्तीपुर/मोरवा :- इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र से आ रही है जहां डिहिया पुल के निकट अपराधियों ने मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मुखिया के सीने में लगी जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर हालत हो गयी थी। जिससे उनको समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित कृष्णा हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुखिया के हत्या की जानकारी मिलते ही रात में उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना के बाद पुलिस भी जांच के साथ बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार, वनवीरा पंचायत के ही युवक रंजीत सहनी ने चार दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में अपने शरीर मे आग लगा ली थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी थी। उसका डिहिया पुल के पास नून नदी किनारे दाह संस्कार हो रहा था। जिसमे मुखिया व मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण शर्मा भी शामिल थे।

बताया गया है कि दाह संस्कार के समय ही कुछ लोगों में विवाद हुआ। जिसमें मुखिया ने बीच बचाव किया था। उसी क्रम में एक युवक ने मुखिया पर गोली चला दी। जो उनके सीने में लगी। गोली लगते ही मुखिया गिर गए। उसके बाद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित कृष्णा हाॅस्पीटल में भर्ती कराया जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मामले को लेकर एसपी अशोक मिश्रा ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि पटोरी डीएसपी और हलई थानाध्यक्ष मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं हलई थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मुखिया को गोली मारने वाले युवक की पहचान हो गयी है। आरोपी युवक वनवीरा पंचायत का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के परिजन के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.