देशरत्न को नमन किया पर्यटन मंत्री/रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह
देशरत्न को नमन किया पर्यटन मंत्री/रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह
जीरादेई:-गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक आवास परिसर में स्थित प्रतिमा पर शनिवार को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह सिवान के प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद ने माल्यार्पण किया । पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश रत्न के गांव घूमने की मुझे काफी चाहत थी जो पूर्ण हुआ । उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग लिख कर देगा तो आवश्यता के अनुरूप विकास की जायेगी । सिवान तीतिर स्तूप विकास मिशन के शिष्ट मंडल ने पर्यटन मंत्री से मिलकर ज्ञापन व प्राचीन कुसीनारा का एक अध्ययन पुस्तक भेंट किया तथा तीतिर स्तूप को पुरातात्विक स्थल घोषित करते हुए पर्यटन स्थल बनाने का मांग किया ।इस मौके पर मानवाधिकार संगठन के विकास कुमार, तीतिर स्तूप मिशन के कृष्ण कुमार सिंह ,रजनीश कुमार मौर्य ,देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पीयूष सिंह आदि उपस्थित थे ।
