April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय पोषण माह पर स्कूल में बच्चों ने लिया स्वछता का संकल्प

राष्ट्रीय पोषण माह पर स्कूल में बच्चों ने लिया स्वछता का संकल्प
महुआ। रेणु सिंह
राष्ट्रीय पोषण माह पर प्रखंड की उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बू चक गोपालपुर में सोमवार को बच्चों में स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक शैल कुमारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने साफ-सफाई की।
स्वच्छता अभियान को लेकर स्कूल में बच्चों के बीच काफी चहल पहल देखी गई। यहां प्रधानाध्यापक शैल कुमारी स्वयं झाड़ू लेकर स्कूल के आसपास की सफाई की। इस दौरान अन्य शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राओं ने भी स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। स्कूल में चलाए गए स्वच्छता अभियान को लेकर आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने भी इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। यहां बताया गया कि स्वच्छता से ही स्वस्थ जीवन का कामना किया जा सकता है इसके लिए सभी को अपने स्वयं के साथ घर, आसपास और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.