April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महात्मा गांधी की जयंती पर पठन पाठन सामग्री का वितरण।

महात्मा गांधी की जयंती पर पठन पाठन सामग्री का वितरण। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली) जिले के कई हिस्सों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया ।जगह-जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के दलित बस्ती में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान के नेतृत्व में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल वितरण किया गया। इस मौके पर बच्चों के शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक यह बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, वह अपने अधिकार को प्राप्त नहीं कर सकते । बच्चों को मिठाई खिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिवनाथ पासवान के अलावा देवीलाल पासवान दलित सेना राजापाकार प्रखंड अध्यक्ष, मनोज कुमार पासवान, प्रधान महासचिव छात्र रालोजापा मुकेश पासवान दुसाध भीम आर्मी जिला अध्यक्ष, विजय पासवान रालोजपा नेता उपस्थित थे । दूसरी तरफ महुआ प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भक्ति भाव के साथ जयंती समारोह आयोजित की गई ।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने बच्चों के बीच में लाल बहादुर शास्त्री की सादगी कर्म निष्ठा एवं महात्मा गांधी की सत्य अहिंसा पर चलने पर बल दिया तथा बच्चों से जीवन में स्वच्छता को अपनाने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.