भ्रष्ट प्रभारी प्राचार्य एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य पर नहीं हुई निलंबन तो होगा बड़ा आंदोलन : अमरजीत यादव ।
भ्रष्ट प्रभारी प्राचार्य एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य पर नहीं हुई निलंबन तो होगा बड़ा आंदोलन : अमरजीत यादव ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर(वैशाली )जिले के चेहराकलां प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ के प्रभारी प्राचार्य अनुपमा कुमारी एवं खाता हस्ताक्षरी पूर्व प्रभारी प्राचार्य राजेश रजक पर विद्यालय कोष एवं अन्य कोष से लगभग 57 लाख रूपये विद्यालय मरम्मती आदि मद मे खर्च की बात बहुत चर्चा का विषय बना हुआ था । उसपर स्थानीय विधायक डा.मुकेश रौशन और चेहराकलां प्रखंड के पूर्व प्रमुख ने विद्यालय के संस्थापक सह सचिव स्व. नेवा राय के १३वीं पुण्यतिथि पर सभा को सम्बोधित करते हुए गंभीर आरोप भी लगाए गए थे ,लेकिन कुछ भी नही हुआ। लगता है की प्रभारी प्राचार्य और स्थानीय विधायक की मिलीभगत मामला को लीपा पोती कर दी गई।
बताते चलें कि गांव के ही एक परिवादी ने शिक्षा विभाग पटना के पोर्टल पर यह आरोप लगाया था की उच्च विद्यालय बखरी दोआ के प्रभारी प्राचार्य अनुपमा कुमारी सरकारी नियम के विरुद्ध विद्यालय कोष व अन्य कोष से लगभग 45 लाख की अवैध निकासी किया गया।
वैशाली जिला शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना के संतोष कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण मे प्रभारी प्राचार्य पर लगाए गए आरोप से कही ज्यादा विद्यालय कोष लगभग 57 लाख रूपये की निकासी किया गया ।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्राचार्य और पूर्व प्रभारी प्राचार्य को निलंबित करते हुए तीन सदस्यीय जाँच कमिटी का गठन कर जाँच प्रतिवेदन एक महीना के अंदर विभाग को समर्पित करने का आदेश निर्गत किया गया था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय भी प्रभारी प्राचार्य से मिली भगत कर 20 लाख मे मामला को रफा दफा कर दिया गया है । उक्त बाते अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कही । इससे पूर्व जिलाधिकारी वैशाली से भी जांच के बाद कानूनी करवाई की मांग किया गया था लेकिन इस मामला मे कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। श्री यादव ने मुख्यमंत्री बिहार सरकार व शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग बहुत जल्द करने वाले है।अगर उस पर भी सुनवाई नहीं हुई तो प्रखंड मुख्यालय चेहरा कलां पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
