April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोविंदपुर वाली मैया के दरबार में लगी भक्तों की भीड़ ।

गोविंदपुर वाली मैया के दरबार में लगी भक्तों की भीड़ ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर ( वैशाली) शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वैसे तो बिहार की सभी हिस्सों में देवी दुर्गा की विभिन्न रूपों की पूजा पुरी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जाती है ।उत्तर बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठ गोविंदपुर सिंघाड़ा वाली दुर्गा मैया का स्थान प्रसिद्धि के लिए मोहताज नहीं है ।यहां प्रत्येक वर्ष आश्विन महीने में पांच दिवसीय मेला का आयोजन होता है ,जो की पंचमी तिथि से शुरुआत होकर दसवीं तक चलती है। पांच दिवसीय मेला में हजारों बकरों की बलि दी जाती है ।लोग श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते हैं और अपने मुरादे पूरी करते हैं ।जन सुर्ति के अनुसार गोविंदपुर वाली मैया के दरबार में जो कोई सच्चे दिल से मांगता है, उसकी माता रानी मुरादे पूरी करते हैं i इस देवी स्थान पर वैशाली के अलावे समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी ,दरभंगा ,पटना, छपरा सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन आते हैं ।यहां कोई रोता हुआ आता है ,वह हंसता हुआ वापस जाता है । श्रद्धालुओं की भीड़ पंचमी तिथि पट खुलने के बाद से शुरू होता है जो दशमी तक बनी रहती है। मेला के संचालक सोहन सिंह, मोहन सिंह, संजय सिंह ,अभिषेक कुमार टंटू सिंह के अलावा प्रदीप कुमार सोनी, शंभू सदाशिव ,मोहम्मद इरशाद, कामेश्वर गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि यहां पर पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है ।मेला में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। मेला में मीना बाजार, खेल तमाशा, मिठाई की दुकान में लोगों की खरीदारी करते देखी गई ।क्षेत्र के विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन चलता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.