ऐतिहासिक शस्त्र पूजन समारोह सिंघाड़ा में संपन्न। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
ऐतिहासिक शस्त्र पूजन समारोह सिंघाड़ा में संपन्न। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली ) दिवसीय शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा ग्राम स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में आयोजित की गई । समारोह का उद्देश्य समाज को वीरता के दृष्टि से जागृत करना, शास्त्र और शास्त्र की परंपरा से ही हमारे सनातन की रक्षा और उत्थान करना है।ऐसा विषय समावेशित करते हुए यह कार्यक्रम बहुत ही दिव्य रूप में समाज के सैकड़ों गणमान्यजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदेश्वर राय ने की। मुख्य अतिथि डॉक्टर अच्युतानंद सिंह (पूर्व विधायक महनार ) विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार (आरोग्य भारती के प्रांत सचिव) लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह ,महुआ गोविंदपुर के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष मिंटू राय , विज्ञान स्वरूप सिंह , हिंदू पुत्र के समस्तीपुर के अध्यक्ष बादल जी उपस्थित थे। छत्रपति शिवाजी मातृभूमि सेवा समिति के सारे देव- दुर्लभ कार्यकर्ता चंदेश्वर सिंह , मिथिलेश सिंह, विवेक जी, डॉ सुरेंद्र राम , कुंदन ,तेज नारायण ,चंदन ,प्रहलाद कुमार, विपिन कुमार, अखिलेश यादव, संजीत पासवान,छोटेलाल पासवान, राजसिंहासन राय, मिथुन , विनय विमल , डॉ सुरेश गुप्ता, रंजीत कुमार, इन्द्रजीत कुमार, सतीश यादव , डॉ अजय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।सेवा समिति के सचिव अजीत कुमार ने सभी लोगों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञान ज्योति गुरुकुलम् के सह निदेशक अभय कुमार आर्य जी ने की।
