April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में भव्य कन्या पूजन एवं हवन यज्ञ संपन्न ।

महुआ में भव्य कन्या पूजन एवं हवन यज्ञ संपन्न ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) शारदीय नवरात्रि के नौवे दिवस मां सिद्धिदात्री के पूजनोत्सव के बाद जगह-जगह कन्या पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया । सभी दुर्गा पंडालों में मां भगवती की पूजन एवं हवन के साथ मुरधान किए गए ।तत्पश्चात कुमारी कन्याओं का पूजन एवं पूर्ण विधि विधान के साथ भोजन करा कर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई । सिंघाड़ा के महाराणा प्रताप खेल मैदान में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में अतिथि समाज सेवी अमित कुमार मिंटू सिंह उपस्थित थे ।विशिष्ट अतिथि आसमा प्रवीण पूर्व प्रत्याशी महुआ विधानसभा (जदयू) रोमी यादव उपसभापति महुआ नगर परिषद्, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की महुआ शाखा की संयोजिका दिव्या बहन ,भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत संपर्क प्रमुख राजदेव जी सम्मिलित हुए । कार्यक्रम अजीत कुमार आर्य के नेतृत्व में आयोजित थी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदेश्वर राय ने की। दूसरी तरफ इसी प्रखंड क्षेत्र के बरहर चौक समसपुरा में मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा आचार्य शशांक कुमार के निर्देशन में पूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान की समाप्ति की गई। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या कुमारी कन्या को पूजन एवं भोजन कराए गए। कुशहर चौक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी कन्या पूजन एवं कुमारी भोज के आयोजन की सूचना प्राप्त है। महुआ प्रखंड क्षेत्र के भवानी चौक, जहांगीरपुर सलखन्नी, जिरवारा,सुमेरगंज, छतवारा ,डोगरा ,मिर्जा नगर, करियों ,कन्हौली, अब्दुलपुर, गोविंदपुर सहित सभी जगह 9 दिवसीय नवरात्रि की समाप्ति मां भगवती के पूजन के बाद हवन मुराधन के साथ सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.