April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह होने से बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन होता है: सुधीर कुमार शुक्ला

बाल विवाह होने से बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन होता है:सुधीर कुमार शुक्ला

वैशाली जिले के जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर , प्रेम उच्च विद्यालय एवं अवध बिहारी बालिका उच्च विद्यालय मीनापुर में बच्चों के बीच पेंटिंग, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जिसे हम सभी को खत्म करना है। बाल विवाह होने से बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन होता है। साथ ही साथ उनकी वे शिक्षा से वंचित होते हैं । स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है । बाल विवाह को वैशाली से खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन , चाइल्ड हेल्पलाइन समेत तमाम संस्थाएं कार्य कर रहे हैं । ताकि 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाया जा सके । जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर में पेंटिंग प्रतियोगिता में चंचल कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय, नाजिया खातून ने तृतीय तथा सौम्या कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया । स्लोगन प्रतियोगिता में सौम्या कुमारी ने प्रथम , संगम कुमारी ने द्वितीय, मुस्कान कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । निबंध प्रतियोगिता में राजनंदनी कुमारी ने प्रथम, अनिशा कुमारी ने द्वितीय ,अंशु कुमारी ने तृतीय तथा आरती कुमारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रेम उच्च विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चांदनी रानी ने प्रथम , तनु कुमारी द्वितीय, सहायिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । पेंटिंग प्रतियोगिता में नंदनी कुमारी ने प्रथम, चांदनी कुमारी ने द्वितीय, तान्या कुमारी ने तृतीय तथा रंजना कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में आंचल कुमारी ने प्रथम निशा कुमारी ने द्वितीय तथा रागिनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । अवध बिहारी बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्लोगन प्रतियोगिता में प्रिया राज ने प्रथम , तनु कुमारी ने द्वितीय , राज्य नंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में गुड़िया कुमारी ने प्रथम, आनंदी कुमारी ने द्वितीय, माही कुमारी ने तृतीय तथा राज्य नंदनी कुमारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आकृति कुमारी ने प्रथम , गुड़िया कुमारी ने द्वितीय, मुस्कान कुमारी ने तृतीय तथा कंचन कुमारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमेंद्र कुमार, शिक्षिका मधु कुमारी, जोशना प्रिया, किरण कुमारी, प्रियंका कुमारी , ज्योति आनंद प्रसाद, मधुबाला कुमारी , अनिता कुमारी, ललिता कुमारी , सुषमा भूषण , बिना कुमारी, सांत्वना कुमारी अपने बच्चों को बाल विवाह के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम सामुदायिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, अमरेश कुमार, राजू कुमार एवं गुड्डू कुमार ने सफलतापूर्वक आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन’एस फाऊंडेशन के सहयोग से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.