AIMIM बिहार में दो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान
AIMIM बिहार में दो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान
असद उद्दीन ओवैसी Asaduddin Owaisi Sahab की पार्टी ने बिहार में दो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.बेलागंज से ज़ामिन अली हसन को उम्मीदवार बनाया और इमामगंज से AIMIM के उम्मीदवार होंगे कंचन पासवान.आज पटना पार्टी दफ़्तर में दोनों उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गयी है.
ज़ामिन हसन नीतीश कुमार के पुराने साथी और गया जदयू के क़द्दावर मुस्लिम नेता अमजद हसन सोलरा के बेटे हैं.अमजद हसन जनता दल जार्ज( फ़र्नान्डिस)जो बाद में समता पार्टी बनी,उस ज़माने से नीतीश कुमार के साथ हैं.बेलागंज से इन्होंने कई बार जदयू से टिकट का प्रयास किया मगर पार्टी ने अपने संस्थापक सदस्य को नज़रअंदाज़ किया.आज उनके बेटे ज़ामिन को AIMIM ने टिकट देने का काम किया.ज़ामिन हाईली क्वालिफाइड है.चुनाव में इसके उतरने से बेलागंज की लड़ाई दिलचस्प हो गयी है.अमजद हसन ने समय मंथन से कहा कि ओवैसी साहब ने मेरे बेटे पर भरोसा किया है तो मैं उन्हें निराश नहीं करूँगा और ज़ामिन को जिता कर लाऊँगा.
