राजस्व के साथ दोहन और केवाला कागजात को छेड़छाड़ करने में एक गिरफ्तार
राजस्व के साथ दोहन और केवाला कागजात को छेड़छाड़ करने में एक गिरफ्तार
बड़े पैमाने पर राजस्व संबंधित कागजात भी बरामद, गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा गया जेल
महुआ। रेणु सिंह
राजस्व के साथ दोहन और केवाला कागजात में छेड़छाड़ करने को लेकर एक व्यक्ति को बड़े पैमाने पर विभिन्न कागजात के साथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर हुई।
यहां पदाधिकारी को सूचना मिली कि महुआ के मांगुराही में लक्ष्मण प्रसाद साह द्वारा राजस्व संबंधी कागज़ात में धोखाधड़ी, आमजनों से भी राजस्व का दोहन तथा केवाला कागजात के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। इस पर सत्यापन के लिए टीम का गठन किया गया। मौके पर पदाधिकारी और पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगुराही गांव में उक्त व्यक्ति के घर पर नाकेबंदी कर छापेमारी की गई। जिसमें राजस्व संबंधित काफी संख्या में कागजात के साथ लक्ष्मण प्रसाद साह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उक्त व्यक्ति के पास से 557 के वाला का फोटो कॉपी तथा 141 मूल कापी, लगान रसीद का 85 मूल कॉपी, नक्शा 03, लैपटॉप 02, लैपटॉप चार्जर 02, मोबाइल 01, मोहर 02, डायरी 01, रजिस्टर 01, कॉपी 01, नगद 10,000 रुपए बरामद किया गया।
