कांग्रेस नेता उमेश कुमार राम ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती मनायी।
12, जुलाई, 2021, को अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश कुमार राम ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती मनायी।
श्री राम ने कहा है कि स्व० सत्येन्द्र बाबू बिहार के विकास के लिए अनेकों महत्व पूर्ण कार्य किये जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित रहकर श्रद्धा-सुमन अपिॅत करने वालों में:- अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि उमेश कुमार राम, मो० इस्तेयाक अंजुम, रामनवमी प्र०ठाकुर, अनिता देवी, रामनरेश राय, मो० जिसान अहमद, मो० मंजर आलम, विजय कु०यादव, राजेश कु०राय, मुकेश कुमार, प्रशांत राज, शिवम कुमार, अमित कु०चौधरी आदि।
