April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श पब्लिक स्कूल में सूर्य उपासना का महापर्व छठ महोत्सव संपन्न ।

आदर्श पब्लिक स्कूल में सूर्य उपासना का महापर्व छठ महोत्सव संपन्न ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ(वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर ग्राम में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने लोक आस्था का महापर्व छठ महोत्सव का आयोजन किया। छठ महोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी विशेष सहभागिता निभाई। बच्चों ने विभिन्न विभिन्न प्रकार के रंगोली बनाकर और छठ पूजा महोत्सव के माध्यम से अपनी कला संस्कृति एवं सभ्यता को बनाए रखने का संदेश दिया ।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर मालाकार ने बच्चों का उत्साह बद्धन करते हुए छठ महोत्सव को जीवंत बनाने की बात की ।बच्चों को अपनी सभ्यता और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। महोत्सव को संबोधित करते हुए जदयू महासचिव जागेश्वर राय ने कहा कि छठ महापर्व हम बिहार वासियों के लिए एक महान पर्व है ।जिसकी एक-एक पूजा पद्धति हमें ज्ञान विज्ञान से जोड़कर रखता है ।हम इसकी पवित्रता को बनाए रखें और समाज में आपसी भाईचारा का संदेश देने का कार्य करें। कहा कि हमारी प्रकृति एवं संस्कृति दोनों ही सुरक्षित रखना हम सबों का कर्तव्य है।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं जिसमे शंभू, चंदन, मंतोष,मिथुन ,मनीष ,अजीत, छोटू ,कौशल ,निहाल ,रीता ,पूनम, अन्नू,सुचिता, शारदा ,मुस्कान, शिवांगी ,रूपा सहित अन्य ने अपना सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.