April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महापर्व छठ की खरना आज

महापर्व छठ की खरना आज
महुआ। रेणु सिंह
सूर्योपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को नहाए खाए के साथ शुरू हो गया। पर्व पर व्रतियां विभिन्न जलाशयों पर पहुंचकर पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने भगवान की पूजा आराधना कर सात्विक भोजन कर पर्व का अनुष्ठान रखा। वहीं बुधवार को दूसरे दिन महापर्व का खरना होगा।

नहाए खाए को लेकर भक्ति परवांन पड़ रही। व्रती स्थानीय पोखर, तालाब, नदी, कुआं, पंप सेट आदि पर पहुंचकर पवित्रता से स्नान किया। वहीं अधिकतर संख्या में व्रतियां नारायणी स्नान कर व्रत का अनुष्ठान शुरू किया। आधी रात से ही व्रतियों की टोली नारायणी स्नान करने के लिए महुआ मार्ग से जाने लगी। जिससे सड़क पर भीड़ भार बनी रही। ऑटो, टोटो, बस, बोलेरो, पिकअप, बाइक आदि से व्रती श्रद्धालु नारायणी स्नान करने को हाजीपुर पहुंची। वहां उन्होंने नारायणी में डुबकी लगाई और पूजन किया। फिर घर जाकर सात्विक भोजन कर व्रत का अनुष्ठान रखा। बुधवार को व्रत का खरना होगा। व्रती मिट्टी के नए चूल्हे पर आम के जलावन से गुड़ की खीर और रोटी बनाकर छठी माई के नेवज काढेगी। महाप्रसाद परिजनों को खिलाने के साथ स्विंग प्रसाद ग्रहण कर पूरे 36 घंटे की महाउपवास पर चली जाएगी। पर्व को लेकर स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यह पर्व नियम और स्वच्छता का प्रतीक माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.