April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सोनपुर मेला उद्घाटन के लिए डॉ अजीत कुमार ने खून से लिखा आमंत्रण पत्र जिलाधिकारी वैशाली को सोपा।

सोनपुर मेला उद्घाटन के लिए डॉ अजीत कुमार ने खून से लिखा आमंत्रण पत्र जिलाधिकारी वैशाली को सोपा।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली)डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला के अस्तित्व को बचाने इसकी संरक्षण संवर्धन विकास और विस्तार के लिए भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रक्त से हस्ताक्षरित्र पत्र जिलाधिकारी वैशाली के माध्यम से भेजा गया है ।जिसमें अनुरोध किया गया है कि मेले में आपका आगमन हो और मेले का शुभ उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपके ही कर कमल द्वारा हो ।ऐसा उसमें आग्रह किया गया है ।
हाजीपुर नगर के जोहरी बाजार में हरिहर क्षेत्र मेला सोनपुर- हाजीपुरका का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने के अलावे संरक्षण संवर्धन एवं मेले का विस्तार के मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।
जहां एक मेहंती सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता डॉ अजीत कुमार सचिव स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान बिहार एवं संचालन प्रो डॉ मनोज कुमार सिंह प्राचार्य ने की।
प्रदर्शन का नेतृत्व डॉ अजीत कुमार डॉ मनोज कुमार सिंह गुरु जय नारायण सिंह उर्फ ओम जी राजा सिंह कुशवाहा आलोक चंद्र अधिवक्ता सत्यम कुमार सिंह आकाश आनंद विनीत कुमार महाशंकर सिंह पूर्व सैनिक प्रोफेसर संजय सिंह अभय कुमार राय आचार्य मृत्युंजय कुमार द्विवेदी अमित कुमार पासवान अमित कुमार कुशवाहा हरे राम यादव शिव कुमार अभय कुमार राय नवीन कुमार झा अधिवक्ता अमित कुमार
प्रदर्शन के पश्चात जिलाधिकारी वैशाली को जाकर अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम प्रेषित रक्त से हस्ताक्षर पत्र जिला अधिकारी वैशाली को सोंपा गया।
रक्त से हस्ताक्षरित पत्र में डॉ अजीत कुमार ने बड़े ही मार्मिक ढंग से देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है और उनसे आग्रह पूर्वक कहा है कि हरिहर क्षेत्र मेला( सोनपुर- हाजीपुर) बिहार के लाखों लोगों की भावनाओं को आपके समक्ष विनम्र प्रार्थना के साथ विनती पूर्वक ध्यान में लाना चाहता हू। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला (सोनपुर -हाजीपुर) बिहार एशिया का सबसे बड़े पशु मेले के रूप में प्रसिद्ध है।
विकास, भव्यता और गरिमा पुनः स्थापित करने की दिशा में आपका सार्थक हस्तक्षेप हो।
हरिहर क्षेत्र मेला( सोनपुर- हाजीपुर) बिहार का शुभ उद्घाटन महामहिम आपके द्वारा हो । ऐसी अभिलाषा है। जिससे कि हरिहर क्षेत्र मेला की खोयी पहचान पुनः स्थापित करने की दिशा में आपका सार्थक हस्तक्षेप हो।
हरिहर क्षेत्र मेला सोनपुर हाजीपुर बिहार का शुभ उद्घाटन महामहिम आपके द्वारा हो ऐसी अभिलाषा है जिससे कि हरिहर क्षेत्र मेला की हुई पहचान पुन स्थापित हो सके और एशिया का प्रसिद्ध मेला विश्व मानस पटेल पर स्थापित हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.