April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिना दहेज शादी करके मो हसनैन ने कायम की मिशाल

*बिना दहेज शादी करके मो हसनैन ने कायम की मिशाल*

महुआ (वैशाली) वैशाली जिला के महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 23 निवासी मोहम्मद अब्बास साहब ( चांदनी वस्त्रालय) के साहबजादे मोहम्मद हसनैन हमराह नाजिश सदफ इब्ने मो जेया अहमद ग्राम मीनापुर पोस्ट हाजीपुर जिला वैशाली रिश्त ए अजदवाज से मुंसलिक हो गए। निकाह दिनांक 9.11.2024 को देर रात राजेन्द्र पैलेस नियर बाजार समिति हाजीपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निकाह दो गवाहों के उपस्थित में हाजिर ए मजलिस के सामने दैन मेहर 25786 के साथ हाफिज व कारी इमाम अकील अज़हर साहब ने पढ़ाया। दुल्हा के बहनोई मास्टर मोहम्मद अनीस साहब ने कहा की विवाह किसी भी धर्म में अटूट रिश्ता को कहते हैं। समाज में इस बंधन को पवित्र बंधन माना जाता है ।इसलिए कि यह बंधन जन्म जन्म तक का होता है। इसलिए इस बंधन को श्रद्धा पूर्वक शांति के माहौल में करना चाहिए। इस शादी समारोह में उपस्थित दुल्हन नाजिश सदफ के पिता जेया अहमद और रिश्तेदार ने सामूहिक रूप से कहा की दुल्हा मो हसनैन ने बिना दहेज की शादी करके एक मिशाल कायम किया है। मो हसनैन ने दहेज़ कुप्रथा पर चोट किया है।दहेज प्रथा के चलन को समाप्त करने के लिए सबसे पहले शिक्षित और धनी लोगों को अपने घर से प्रारंभ करना होगा। दहेज प्रथा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। इस बज्म ए निकाह में, मोहम्मद अब्बास , मास्टर मोहम्मद दिलशेर, मो कैशर , मो बीजेपी नेता मोहम्मद असगर अली मोहम्मद मुश्ताक,मोहम्मद मंसूर, जदयू नेता फिरोज आलम, मो सद्दाम, मो तनवीर, मो ताजिद, मो शमशाद ,मो हसमत, वार्ड प्रतिनिधि मो यकीन अहमद उर्फ उर्फी बाबु , रिटायर नाजीर मो महमूद आलम उर्फ आलम साहब, मो शब्बीर, मो रईस, मो फिरोज , मो सुल्तान, मो आरिफ, मो, मोहम्मद आसिफ, मो इलियास, मो वकील, मो सगीर, मो अफरोज, मो कैफ समेत दोस्त रिश्तेदार अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की और दूल्हा दुल्हन को दुआओं से नवाजा और शादी की मुबारकबाद पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.