April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नामांकन को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ से प्रखंड परिसर हो जा रहा अस्त-व्यस्त

नामांकन को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ से प्रखंड परिसर हो जा रहा अस्त-व्यस्त, नामांकन करने के साथ उम्मीदवार को माला पहनाने के लिए समर्थकों में मचती है आपाधापी
महुआ। रेणु सिंह
यहां आगामी 27 नवंबर को होने वाले पैक्स चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन अभियान शुरू हुआ जो 20 नवंबर तक चलेगा। नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 26 तो सदस्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों से 29 ने नामांकन किया। यहां नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय भीड़भाड़ से अस्त व्यस्त बना रहा।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि प्रखंड के कुल 20 पंचायत में पैक्स चुनाव होने हैं। जिसमें प्रथम दिन 26 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वहीं सदस्य के लिए समान्य वर्ग में 15, पिछड़ा में 04, अत्यंत पिछड़ा में 07 तथा अनुसूचित जाति में 03 का नामांकन हुआ। सबसे ज्यादा गहमागहमी ताजपुर बुजुर्ग पैक्स में है। इस पैक्स से मनीष कुमार ने तामझाम के बीच नामांकन किया। वही जहांगीरपुर सलखनी से राजीव कुमार सिंह की पत्नी बबली कुमारी की भी नामांकन में समर्थकों की काफी भीड़ हुई। इसी पैक्स से प्रमिला देवी ने भी नामांकन किया। गौसपुर चकमाजाहिद से में तीन बार से पद पर विराजमान अशोक यादव ने पुनः नामांकन दाखिल किया।

जबकि फुलवरिया पैक्स से निवर्तमान अजय कुमार राय का भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। लक्ष्मी नारायणपुर से पति पत्नी दीनदयाल दिनकर और रेखा कुमारी, कन्हौली धनराज से पति-पत्नी अभिमन्यु कुमार सिंह और मुन्नी देवी ने नामांकन किया।
पैक्स चुनाव में पति-पत्नी भी आमने-सामने:
पैक्स चुनाव में उम्मीदवारों का अलग-अलग राजनीति देखने को मिल रही है। यहां कई पंचायतों में पति-पत्नी भी अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने है। लक्ष्मीनारायणपुर पैक्स से एक ओर पति दीनदयाल दिनकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर मैदान में उतरे हैं तो दूसरी ओर उनकी पत्नी रेखा कुमारी भी इसी पद से नामांकन कर ताल ठोक दी है। इधर कन्हौली धनराज में भी निवर्तमान अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह मैदान में पुनः उतरे हैं, तो इसी पद के लिए उनकी पत्नी और निवर्तमान मुखिया मुन्नी कुमारी भी नामांकन दाखिल की है। अब पति-पत्नी को एक ही पद पर चुनाव में उतरने का राजनीति क्या है, यह तो आगे समय बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.