April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छात्र छात्राओं के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ प्रभात फेरी निकाल कर चाचा नेहरू को याद किया।

छात्र छात्राओं के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ प्रभात फेरी निकाल कर चाचा नेहरू को याद किया।

 

प्रखंड क्षेत्र के सुक्की गांव स्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ प्रभात फेरी निकाल कर चाचा नेहरू को याद किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य डाक्टर मोहम्मद शफीउज्जमां द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात चाचा नेहरू एवं एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में चाचा नेहरू के द्वारा किए गए कार्यों उनके व्यवहारों को छात्रों एवं शिक्षकों के बीच रखा। वहीं छात्र छात्राओं के द्वारा नृत्य, गायन, भाषण,नाटक एवं पेंटिंग के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की। छात्र छात्राओं को विद्यालय की ओर से मेडल एवं परस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधालय के वरिष्ठ शिक्षक डाक्टर आस मोहम्मद, शिक्षाविद निरज कुमार, शिक्षक, रमेश कुमार, रंजीत कुमार,रजा हुसैन,निशात फातमा, कुमार अमित, मोहम्मद सरफुद्दीन, रविशंकर कुमार पासवान, अभिषेक प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार, मोहम्मद आशिक,सौरभ कुमार, संगीता कुमारी, सत्यप्रिया कुमारी, ज्योती कुमारी, राहुल कुमार, आदि के साथ ही विधालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.