खेल कूद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता संग धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
खेल कूद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता संग धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती आर्यन फाउंडेशन अंतर्गत आर्यन सेंट्रल स्कूल पातेपुर रोड, महुआ में धूमधाम से बाल दिवस के रूप में मनाई गई।
प्रारंभ में महान विभूति पंडित नेहरू की फोटो पर विद्यालय के निदेशक दीपक कुमार , प्राचार्या हेमा वर्मा द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई, तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षको एवं शिक्षिकाओं के साथ साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि के बाद निदेशक एवं प्राचार्या के साथ साथ प्रबंधक गोपाल सिंह , सत्यम,राजीव,ललिता, राधिका, प्रियंका, दिव्या आदि शिक्षकों द्वारा वारी वारी से बच्चों के बीच बाल दिवस की महत्ता को बताया गया साथ ही सभी छात्र छात्राओं के बीच कलम, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर ,कटर एवं टॉफी बाटी गई।
संबोधन के बाद उप प्रबंधक संजीव कुमार सावन द्वारा आयोजित बच्चो के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता, ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता एवं खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें सफल प्रतिभागी सृष्टि, अनुप्रिया, राजनंदनी, साजिया, तन्नू, आरव, करण, आदित्य प्रकाश, आशुतोष,शिवम् , मयंक,पवन, प्रतीक, सोनम, नाव्या,अर्पिता,अंश आदि बच्चो को गोल्ड मेडल शील्ड ,कलम, कॉपी पेंसिल आदि देकर पुरस्कृत किया गया।
