April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विद्यालय में बाल दिवस पर मेला का आयोजन 

विद्यालय में बाल दिवस पर मेला का आयोजन

बाल दिवस के शुभ अवसर पर मधुकर इंटरनेशनल स्कूल नगर पंचायत खेसराही पातेपुर वैशाली, के विद्यालय में बाल मेला का आयोजन बाल दिवस के अवसर पर किया गया l बाल मेला में भारत के सभी राज्यों के प्रमुख भोज्य पदार्थ को बच्चों के द्वारा प्रदर्शित किया गया जिससे बच्चों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उनके अलग-अलग व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर मिला l बच्चों के मानसिक बौद्धिक और सर्वांगीण विकास के लिए मधुकर इंटरनेशनल स्कूल हमेशा इस तरह का आयोजन करता है जिससे कि व्यक्तित्व निर्माण में लाभकारी सिद्ध हो l ग्रामीण परिवेश में होते हुए शहरी क्षेत्र के मुकाबले यह विद्यालय सभी सभी प्रकार की सुविधा बच्चों को प्रदान करता है l इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं फूल अर्पित किया गया l इस अवसर पर प्राचार्य जानकी मधुकर एवं उपस्थित शिक्षक, K K JHA, बीरबल कुमार, सचिन कुमार, इंदु सिंह, मोहम्मद आजाद, दिव्या कुमारी, मोहम्मद अनवर ,मेघु शर्मा, अंजली सिंह ,अनुपम शर्मा ,पूजा कुमारी ,सूरज शर्मा ,आरती शर्मा, अमरेंद्र झा द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.