March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला पदाधिकारी, वैशाली की अध्यक्षता में आहुत ‘वैशाली जिला के हाजीपुर शहर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के नियंत्रण’ हेतु बैठक का आयोजन।

जिला पदाधिकारी, वैशाली की अध्यक्षता में आहुत ‘वैशाली जिला के हाजीपुर शहर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के नियंत्रण’ हेतु बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर वैशाली

हाजीपुर जिला पदाधिकारी, वैशाली की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में ‘वैशाली जिला के हाजीपुर शहर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित की गयी, जिसमें बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु मुख्य उपायों पर उपस्थित सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा भारत के नक्शे पर ए.क्यू.आई. इन्डेक्स का मैप दिखाया गया एवं बताया गया कि बिहार राज्य के हाजीपुर शहर से लेकर उत्तर एवं पूर्वी बिहार रेड जीन में दिखाई दे रहे है तथा वायु प्रदूषण के मामले में अत्यंत ही संवेदनशील है। विगत दिनों में हाजीपुर शहर का ए.क्यू.आई. इन्डेक्स 440 के पार चला गया है, जिसको शीघ्र ही नियंत्रित किया जाना अतिआवश्यक है। क्षेत्रीय पदाधिकारी, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद पटना द्वारा बताया गया हाजीपुर शहर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण का मुख्य कारण PM10 & PM2.5 की मात्रा में वृद्धि है, जो अत्यधिक आधारभूत संरचनाओं एवं सड़क निर्माण एवं यहीं के जलोदिय मिट्टी के कारण हो सकती है। अन्य कारणों यथा खुले में कूड़े-कचरे का जलना सड़क की नियमित सफाई न होना, आधारभूत निर्माण सामग्रियों का बिना ढंके परिवहन, अत्यधिक यातायात जाम की समस्या, औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पन्न वायु प्रदूषण की समस्या इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा उपरान्त जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागों के उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निम्नलिखित निर्देश दिये गये औद्योगिक क्षेत्र हाजीपुर में अवस्थित CAAQMS मशीन की जाँच कर ली जाय, सभी निर्माणाधीन स्थलों पर फॉग कैनन मशीन द्वारा नियमित छिड़काव करायी जाय, शहर में भारी वाहनों के प्रदूषण की सधन जाँच की जाय, निर्माण सामग्रियों की दूकानों पर लोडिंग-अनलोडिंग एवं परिवहन को ग्रिन शीट से ढ़क कर कराया जाय, कूड़ा-कचड़ों को जलाने पर रोक की सख्ती से लागू कराया जाय, जिन कारखानों/उद्योगों में वॉयलर एवं चिमनी का उपयोग होता है उसका औचक निरीक्षण कर उस पर रोक लगायी जाय, जाम की समस्या से निजाद दिलाने हेतु सर्विस रोड को जल्द से जल्द चालु किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि हाजीपुर शहर को प्लास्टिक कचड़ा मुक्त किया जाय, इसके लिए शहर के प्रत्येक दुकानों के आगे एक डस्टबीन उपलब्ध हना अनिवार्य किया जाय तथा उसका नियमित उठाव भी सुनिश्चित किया जाय। इसके लिए अक्षयवट राम स्टेडियम से स्वच्छता अभियान चलाने हेतु नगर परिषद् पदाधिकारी, हाजीपुर निर्देशित किया गया।
अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.