April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल दिवस पर प्रभात फेरी एवं जन जागरूकता का आयोजन

बाल दिवस पर प्रभात फेरी एवं जन जागरूकता का आयोजन

हाजीपुर, 14 नवंबर 2024

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना के द्वारा 14 से 20 नवंबर तक बाल संरक्षण सप्ताह मनाने का निर्देश दिया गया है उक्त आलोक में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में
आज दिनांक 14.11.2024 को जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा गैर सरकारी संगठन आरंभ सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क वैशाली के सहयोग से वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड में बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के साथ बाल दिवस पर जागरूकता रैली एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पातेपुर प्रखंड के वार्ड संख्या 15 में रविदास टोला और पासवान टोला में प्रभात फेरी लगाकर बच्चों तथा युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने 6 से 14 उम्र के बच्चे को नियमित स्कूल जाने के लिए बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहित किया।
बच्चों के साथ प्रभात फेरी में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया

* सर्वप्रथम बच्चों में बाल श्रम के विरुद्ध नारा लगाते हुए रविदास टोला और पासवान टोला के बच्चों को तथा युवाओं को जागरूक किया
* बच्चों का समुदाय बाल श्रम से मुक्त हो
* समुदाय के 6 से 14 उम्र के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन
* समुदाय में छोटे-छोटे बच्चे नशे की लत का शिकार ना हो
उसके बाद जिला तथा क्लस्टर स्तरीय बच्चों के साथ स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 26 जनवरी और बाल दिवस का टॉपिक दिया गया
* सभी बच्चों ने अपनी-अपने क्षमता के अनुसार 26 जनवरी और बाल दिवस पर स्पीच दिया
* जिसका मुख्य उद्देश्य याद था कि बच्चों के अंदर भाषा शैली का विकास हो
* बच्चों के नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो ताकि बच्चे अपने तथा अपने समुदाय के छोटे-मोटी समस्या को लेकर बिना झिझक के किसी भी अधिकारी के सामने अपनी बातों को रख सकें।
* उसके बाद टीम लीडर आदित्य के द्वारा सभी बच्चों को एक कॉपी, एक पुस्तक और एक कलम दिया गया
* जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि बच्चों की मनोहर क्षमता में वृद्धि हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.