बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना के द्वारा 14 से 20 नवंबर तक बाल संरक्षण सप्ताह मनाने का निर्देश दिया गया है
बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना के द्वारा 14 से 20 नवंबर तक बाल संरक्षण सप्ताह मनाने का निर्देश दिया गया है
मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत लाइन टोल महीशाम मे बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना के द्वारा 14 से 20 नवंबर तक बाल संरक्षण सप्ताह मनाने का निर्देश दिया गया है उक्त आलोक में दिनांक 16 नवम्बर 2024 को गैर सरकारी संगठन आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क मधुबनी के सदस्यों और बाल श्रम से विमुक्त बच्चो के बीच वाद विवाद का आयोजन किया गया ।जिसका टॉपिक बाल दिवस था।
* इस बाल दिवस के बारे में सभी बच्चो को जागरूक किया गया।
* सभी बच्चों ने अपनी-अपनी क्षमता वर्धन के अनुसार बाल दिवस पर अपनी बातों को रखें
* इसके बाद सभी बच्चों ने बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू भाषण दिया
* आजाद सर्वाइवल कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्य के द्वारा दिए गए बाल दिवस पर भाषण को सुनने के बाद रिटायर शिक्षक मोहम्मद जियाउल रहमान सर के द्वारा प्रथम मोहम्मद सदाव, द्वितीय मोहम्मद रिजवान एवं तृतीय सूरज कुमार को घोषित किया गया एवं पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया!
* जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि बच्चों के अंदर भाषा शैली का विकास हो।
* बच्चों के नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो।
* ताकि बच्चे अपने तथा हम अपने समुदाय के छोटे- छोटे समस्या को लेकर बिना झिझज के किसी भी अधिकारी के सामने अपनी बातों को रख सकें।
* उसके बाद वार्ड सदस्य राजकुमार सदाय के द्वारा बच्चों को पढ़ लिख कर आगे बढ़ने का और अपने समाज का नाम रोशन करने का प्रेरित किया गया ताकि बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बना सके इसके लिए उन्होंने कामना की
* जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि बच्चों की मनोबल क्षमता में वृद्धि हो।
* और बच्चे अगली बैठक में ज्यादा मेहनत करके अपनी नेतृत्व क्षमता को बढ़ा सके।
* जिला स्तरीय आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों के द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया
* जिसमें आजाद समय पर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों के द्वारा लाइन टोल मुसहरी होते हुए प्राथमिक मध्य विद्यालय लाइन टोल माहीशाम तक निकाली गई जिसमें बच्चों ने बाल श्रम बाल विवाह बाल अधिकार पर नारे लगाते हुए समुदाय को जागरूक किया!
