April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जनजातीय वर्ग के युगपुरुष भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय ग्राम सभा का आयोजन

जनजातीय वर्ग के युगपुरुष भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय ग्राम सभा का आयोजन

वैशाली। वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के यूसुफपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में जनजातीय समुदाय के बीच विशेष ग्राम सभा का आयोजन जनजातीय विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।
ग्राम सभा का विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं समुदाय के गणमान्य व्यक्ति के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर स्थानीय निवासी बैद्यनाथ सिंह ने जनजातीय वर्ग के उत्थान हेतु बिरसा मुंडा के द्वारा किए गए संघर्ष एवं बलिदान के बारे में बताया एवं कहा कि बिरसा मुंडा हम जनजातीय समुदाय के बीच भगवान के रूप में पूजे जाते है।उन्होंने जनजातीय वर्ग के उत्थान के अलावा देश को आजाद करने के क्रम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध भी लड़ाई लड़ी थी।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी जनजातीय वर्ग के विकास हेतु बिरसा मुंडा के योगदान के बारे में बताया और जनजातीय वर्ग के विकास हेतु वर्तमान में चल रही योजनाओं के बारे में भी बताई। इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा संविधान के प्रस्तावना की शपथ, नशा मुक्त शपथ, स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाया गया। इसके साथ ही पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार मिश्रा,मनोज कुमार, दिव्या भारद्वाज ने पंचायत के सतत विकास हेतु एलडीएसजी थीम के बारे में बताया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि बबलू कुमार के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.