संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव बरामद ।
संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव बरामद ।
थाना क्षेत्र के साधोपुर जीवन गांव में एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है. मृतिका की पहचान दिलीप कुमार की पत्नी जुली कुमारी के रूप में किया गया है. सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. सूत्रों का कहना है कि जुली परिवारिक कलह से तंग आ चुकी थी और जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. यह हत्या है या आत्महत्या इसकी छानबीन किया जा रहा है.
