पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने स्वर्गीय सुरेन्द्र पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने स्वर्गीय सुरेन्द्र पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दिए।
रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ
महुआ । महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर खास निवासी स्वर्गीय सुरेन्द्र पासवान शास्त्री जी के आवास पर बुधवार के दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र सिंह कुशवाहा का आगमन हुआ। यहां पहुंचकर पूर्व मंत्री ने दिवंगत शास्त्री जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उनके आगमन की सूचना जैसे ही रालोजद पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिली को तो महुआ के कुशहर खास गांव में भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद रालोजद पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश कुशवाहा , युवा प्रदेश महासचिव रणधीर कुमार , वार्ड पार्षद दीपक कुमार सिंह , पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान , इंद्रजीत कुमार आदि के द्वारा फूल माला पहनकर रालोजद सुप्रीमो का भव्य स्वागत किया गया। बताते चलें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कुशवाहा ने स्वर्गीय शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा की उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
