सिंघाड़ा के लाल ने भारतीय अभियंत्रण सेवा आई इ एस में 83 वां रैंक लाया ,लोगों ने दी बधाई ।
सिंघाड़ा के लाल ने भारतीय अभियंत्रण सेवा आई इ एस में 83 वां रैंक लाया ,लोगों ने दी बधाई ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के महुआ प्रखंड के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 1 मुकुंदपुर सिंघाड़ा के सोनेलाल पासवान के पौत्र और मंजू देवी एवं शत्रुघ्न पासवान के पुत्र सूरज पासवान ने भारतीय अभियंत्रण सेवा IES मे 83 वाँ रैंक लाकर अपने माता पिता का हीं नहीं समस्त समाज का नाम रौशन किया है।शुक्रवार को प्रकाशित परीक्षा परिणाम मे आई आई टी (बी एच यू )से इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए सूरज ने यह सफलता प्राप्त की। संप्रति रांची के अशोक नगर मे रह रहें सूरज के पिता भारत सरकार के जनजातीय विभाग मे तृतीय श्रेणी कर्मचारी हैं। सूरज अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देने के साथ अपने शिक्षकों को भी दें रहा हैं। उसके चयन से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने उसकी सफलता पर बधाई दी है ।बधाई देने वालों में दरोगा पासवान, रमेश पासवान, राजकिशोर पासवान रंजीत कुमार प्रो अरविन्द कुमार झा, शिक्षक विनय कुमार झा, दिवाकर सिंह, मुखिया गंगा देवी, पंचायत समिति सदस्य लालू सिंह, विजय ठाकुर, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लाला सिंह, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के अजीत कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल है ।सभी ने खुशी जाहिर कर बधाई दिया हैं और कहा कि इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।
