स्वरोजगार क्रांति:मधुबनी में 1,121 करोड़ रुपये का ऋण वितरित
स्वरोजगार क्रांति:मधुबनी में 1,121 करोड़ रुपये का ऋण वितरित
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
आज मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी की गरिमामयी उपस्थिति में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 50,000 से अधिक लाभार्थियों को 1,121 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए
यह पहल बिहार,विशेषकर मिथिला और मधुबनी क्षेत्र में स्वरोजगार क्रांति का आगाज है,जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा कार्यक्रम में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी,जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा जी, झंझारपुर लोकसभा के सांसद माननीय श्री आर पी मंडल रामप्रीत मंडल जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया यह आयोजन मधुबनी और मिथिला क्षेत्र के विकास में एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं का प्रतीक है।आसान ऋण की उपलब्धता से युवाओं और किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा,जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा स्वरोजगार से सशक्त बिहार एनडीए सरकार का मजबूत आधार है
