April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जर्जर मोतीपुर बाईपास, दरगाह, योगियामठ, बहेलिया टोला रोड निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन- सभा

जर्जर मोतीपुर बाईपास, दरगाह, योगियामठ, बहेलिया टोला रोड निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन- सभा

*सड़क किनारे बने नाला- इंडिया गठबंधन*

*संपूर्ण नगर-प्रखंड क्षेत्रों में पेय जलापूर्ति की व्यवस्था हो-डंडिया गठबंधन*

*सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक अनवरत आंदोलन जारी रहेगा- सुरेंद्र*

ताजपुर/समस्तीपुर
7 दिसंबर 2024

जर्जर मोतीपुर बाईपास रोड, योगियामठ रोड, दरगाह रोड, बहेलिया टोला रोड समेत नगर-प्रखंड के सभी जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने, सड़क किनारे नाला बनाने एवं पेय जलापूर्ति करने की मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले जुलूस निकालकर चेतावनी प्रदर्शन के बाद मोतीपुर रामदयाल चौक पर सभा का आयोजन किया गया।
मंगलवार को बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में नारे लिखे बैनर, झंडे लेकर जुलूस निकाला जो नारे लगाकर क्षेत्र भ्रमण के बाद पुनः रामदयाल चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबी-लंबी कतारें लग गई।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोतीपुर बाईपास ताजपुर बाजार को जाम से बचाने को सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। बाईपास समेत उक्त सभी सड़कें जर्जर है। इन सड़कों से सवारी गाड़ी का गुजरना मुश्किल भरा कार्य है। रोज कहीं न कहीं दुर्घटना होती रहती है। सड़क निर्माण करने को लेकर कई बार प्रशासनिक बैठक में मुद्दे को उठाया गया। लेकिन सड़क निर्माण की ओर न कोई अधिकारी और न ही एमपी-एमएलए या अन्य जनप्रतिनिधि तत्पर हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देखते हैं, प्रस्ताव भेजते हैं, कहते हैं आदि तकिया कलाम से काम चला लेते हैं। ऐसी स्थिति में भाकपा-माले समेत इंडिया गठबंधन आंदोलन का राह अख्तियार किया है और इसकी प्रथम कड़ी में रामदयाल चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। अगले आंदोलन के बतौर प्रखंड एवं नगर परिषद कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने समेत चक्का जाम आंदोलन चलाने का घोषणा किया गया।
मौके पर खेग्रामस के प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, पैक्स अध्यक्ष आसिफ होदा, मो० क्यूम, नौशाद खां, मो० शहबाज, अरविंद गुप्ता, राजद नगर अध्यक्ष अजहर मिकरानी, मो० हासीम मंसूरी, मो० शाहीद फिरोज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक , मो0 अबू हैदर उर्फ मुन्ना जी, अमित कुमार केशरी, मो० अरमान, मो० खुर्शीद, मो० गुलबहार, मो० मोईन रजा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.