April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी की जीत पर शिक्षकों, स्नातकों में हर्ष।

शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी की जीत पर शिक्षकों, स्नातकों में हर्ष।

NR इंडिया NEWS 

पातेपुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी की ऐतिहासिक जीत पर पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों एवं स्नातकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडई डीह के प्रांगण में शिक्षक सम्पत कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने जीत का जश्न मनाया एवं एक दुसरे को अबीर गुलाल लगा कर एवं मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार, पंकज कुमार, बैधनाथ राय, सम्पत कुमार, पप्पु कुमार राम, अनामिका कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, हरिओम प्रकाश, कुमारी अर्चना, राजीव कुमार साह, उपेंद्र कुमार पंडित, शालिनी सिंहा,पवन कुमार, प्रतिमा कुमारी,मोबीना बेगम, पंकज कुमार दास,गंगा प्रसाद पासवान,शबनम प्रवीण,अमन कुमार,पुनम कुमारी,सरिता कुमारी, मोहम्मद आलमगीर,उपेश कुमार आदि उपस्थित थे ।इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा की यह शिक्षक एकता की जीत है। शिक्षकों ने नवनिर्वाचित विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी को भी जीत की बधाई दी एवं आशा व्यक्त किया कि ब्रजवासी के द्वारा शिक्षकों एवं स्नातकों की आवाज सदन में बुलंद कर शिक्षकों स्नातकों का हक हुकुक दिलाएंगे।

 

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.