April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिवंगत पूर्व मुखिया देवकीनंदन सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

दिवंगत पूर्व मुखिया देवकीनंदन सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित हुसेनीपुर ग्राम के निवासी दिवंगत पूर्व मुखिया देवकीनंदन सिंह को श्राद्ध कर्म के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक, राजनीति व शिक्षाविद ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सिंघाड़ा निरसू नारायण महाविद्यालय के प्रोफेसर संजय सिंह ,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रोफेसर सरोज कुमार उर्फ लाला सिंह,अरुण कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह,नंद कुमार सिंह,हरेंद्र कुमार सिंह,सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल थे। दिवंगत पूर्व मुखिया देवकीनंदन सिंह लंबे समय तक लक्ष्मी नारायणपुर तात्कालिक पंचायत का नाम गोविंदपुर पंचायत के मुखिया रहे ।उनके कार्यकाल में सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा देखने को मिलती थी।समाज के सभी वर्गों के लिए वे हमेशा प्रेरणा का कार्य करेंगे। अपने कार्यकाल में निस्वार्थ समाज की सेवा के लिए भी वे हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी विनम्रता एवं कुशलता के लिए याद करते हुए लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.