दरवाजे पर खड़ी बाइक ले उड़े चोर, क्षेत्र में दहशत का माहौल।
दरवाजे पर खड़ी बाइक ले उड़े चोर, क्षेत्र में दहशत का माहौल।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) थाना क्षेत्र में चोर उचक्कों का मनोबल इतना बढ़ गया है और प्रशासनिक व्यवस्था इतनी सुस्त है,जिसके कारण प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं कोई अप्रिय घटना घटी जाती है। ऐसी ही घटना महुआ थाना क्षेत्र के समसपुरा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर धनराज गांव में बाइक चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मची हुई है। जहां दरवाजे पर लगी बाइक को बेखौफ चोरों ने पार कर दिया।बताते चलें कि महुआ के मोहनपुर धनराज गांव निवासी इंद्रदेव राय के पुत्र अखिलेश कुमार राय की बाइक उनके दरवाजे पर खड़ी थी। जहां रात्रि के वक्त अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। इधर मामले से आहत पीड़ित व्यक्ति ने महुआ थाने में एक आवेदन दर्ज कर पुलिस पदाधिकारी से न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की है।इधर महुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर लोगों में व्यापक स्तर पर आक्रोश पनप रहा है। वहीं दूसरी ओर गांव में हुई बाईक चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों ने अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज करनी की मांग की है।
