रामेश्वर प्रसाद सिंह को दी गई भाव भीनी श्रद्धांजलि
रामेश्वर प्रसाद सिंह को दी गई भाव भीनी श्रद्धांजलि ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू पंचायत के बंगाही नीलकंठ निवासी दिवंगत रामेश्वर प्रसाद सिंह की श्रद्धाकर्म के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्राद्धकर्म आर्य समाज के रीति रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई । आर्य समाज के आचार्यों द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ श्राद्ध कर्म पूरे हुए ।इस मौके पर संगीतमय प्रवचन भी प्रस्तुत किए गए। श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी, जनप्रतिनिधि ,शिक्षाविद, पत्रकार एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही ।मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव डॉक्टर आलोक कुमार ,जिला अध्यक्ष डॉ उमाशंकर निराला, बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्देश व्याख्याता सुनील कुमार सिंह, डॉक्टर बी एन शर्मा ,भगवान प्रसाद साहू , वी आई पी नेत्री बिना भारती ,शिक्षक दिनेश प्रसाद सिंह , महुआ नगर परिषद अध्यक्ष नवीन चंद्र भारती, अकील देव सिंह ,रामसेवक सिंह, सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत रामेश्वर प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
