April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीसीऔता थाना परिसर में 501 गरीबों के बीच कंबल वितरण।

तीसीऔता थाना परिसर में 501 गरीबों के बीच कंबल वितरण।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार /सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली)
तिसिऔता थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी के पहल पर थाना परिसर में मंगलवार को एक नशा मुक्ति जनजागरण सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीक्षा ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक अमित कुमार उर्फ मिंटू सिंह ने बताया कि नशा मानवता को नष्ट कर देती है, इससे समाज में विकृति फैलने के साथ ही खासकर युवा पीढ़ी को बर्बादी के दलदल में धकेल रही है ।इससे समाज, गांव एवं राज्य को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा. नशामुक्त बिहार बनाने के लिए सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी से काम नहीं चलने वाली है।पुलिस के साथ युवा पीढ़ी एवं महिलाओं को भी आगे आकर लोगों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि समाजसेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है। ठंड बढ़ने के कारण खासकर गरीब गुरबों को परेशानी को देखते हुए लगभग 501कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।. इस दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों को नशा नहीं करने तथा नशा से होने वाले नुकसान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गौरव कुमार,रवि कुमार सिंह,सुबोध कुमार,आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.