April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिनकर की धरती पर महुआ के कवि प्रीतम झा करेंगे काव्यपाठ।

दिनकर की धरती पर महुआ के कवि प्रीतम झा करेंगे काव्यपाठ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) महुआ के लाल अंतरराष्ट्रीय कवि प्रीतम कुमार झा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के धरती पर काव्य पाठ करेंगे।
तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति बेगूसराय द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मलेन सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार उनतीस दिसंबर को किया जा रहा है ।. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र मेहता, खेल मंत्री बिहार सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ आनंद जी, एयरफोर्स के वरीय पदाधिकारी होंगे।अध्यक्ष आनंद कुमार जायसवाल और सचिव सह कवि पत्रकार मिन्टू झा ने बताया कि इसमें छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, झारखण्ड, ओड़िशा के कविओं के अलावे चर्चित अन्तर्राष्ट्रीय कवि और महुआ वैशाली के लाल कवि प्रीतम कुमार झा भी शामिल हो रहे हैं। साथ हीं गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय के निजी सचिव सह युवा कवि शिव कुमार सिंह भी कार्यक्रम के आकर्षण होंगे। सभी को खेल राज्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा ।डी पी एस तेघड़ा में सुबह दस बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस समाचार को आने के बाद लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.