April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देसरी में रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिये फेसबलिटी सर्वे और डीपीआर के लिए कंसल्टेंसी वर्क स्वीकृत कर लिया गया है,

वैशाली, देसरी देसरी में रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनने की जगी उम्मीद, देसरी प्रखंड परिवर्तन मोर्चा का मेहनत ला रहा रंग, फलाई ओवर के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान.

देसरी में रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिये फेसबलिटी सर्वे और डीपीआर के लिए कंसल्टेंसी वर्क स्वीकृत कर लिया गया है, ये जानकारी आरटीआई के एक जवाब में रेलवे ने देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा के सचिव रंजीत पंडित को दिया है।

पत्र में रेलवे द्वारा यह भी कहा गया है कि ज्वाइंट फेसिबलिटी रिपोर्ट राज्य सरकार को दिया गया है। राज्य सरकार का रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फ्लाई ओवर के लिए रेलवे द्वारा राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की जानकारी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए मोर्चा के सचिव ने कहा कि अब मुख्यमंत्री के नाम फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

विदित हो कि देसरी प्रखंड परिवर्तन मोर्चा ने इस सवाल को लेकर 25 अक्टूबर को देसरी प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के पूर्व रेल मंत्री, महाप्रबंधक रेलवे जोन हाजीपुर, मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर, माननीय सांसद चिराग़ पासवान को पत्र देकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाने का मांग किया था। रेलवे के इस कार्रवाई से लोगों को जाम की समस्या से मुक्त होने की उम्मीद जग गई है।

इस मुद्दे को लेकर मोर्चा के अध्यक्ष कमलदेव सिंह, सचिव रंजीत पंडित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज बनने तक संघर्ष जारी रहेगा। अब राज्य सरकार के संबंधित प्राधिकार को पत्र लिखा जाएगा और उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को पुनः जारी रखा जाएगा।

इस मौके पर राजबल्लभ सिंह, विजय कुमार यादव, संजीव यादव, मो. रुस्तम, रत्नेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, सुबोध पासवान, राकेश सिंह, सिक्किम कुमार, संजय कुमार राय, विनय कुमार, प्रमोद राय भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.