April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गणमान्य लोगों ने दी दिवंगत ब्रह्मदेव बाबू को भाव भीनी श्रद्धांजलि ।

गणमान्य लोगों ने दी दिवंगत ब्रह्मदेव बाबू को भाव भीनी श्रद्धांजलि ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

पातेपुर (वैशाली)ब्रज वेलफेयर सोसाइटी, प्राणपुर के संस्थान के संस्थापक सदस्य दिवंगत ब्रह्मदेव राय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय ब्रह्मदेव राय जैसे महान आत्मा कई वर्षों के इंतजार के बाद धरती पर आते हैं, जो इतने सुनहरे, हरे-भरे बाग बगीचे लगाकर समाज के बीच में एक पैगाम छोड़ गए ।उनके पुत्र संस्थान के सचिव डॉक्टर सुरेश राय जो रात दिन वृद्ध, ,गरीबों, असहायों के लिए कार्य करते रहते हैं। उनके निधन से समाज और संस्थान को जो क्षति हुई है, वह आने वाले निकट समय में भरपाई होना संभव नहीं है ।वैसे महान आत्मा को सभी जनों की ओर से भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में क्षेत्र के जिला पार्षद सागर साहनी, पूर्व जिला परिषद अशोक कुमार चौधरी, स्थानीय मुखिया राजू चौधरी ,समाज सेवी राजेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार ,डॉक्टर सुदामा ठाकुर,पत्रकार सुधीर मालाकार ,मौदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मी ठाकुर ,सोनू कुमार ,सरवन पटेल ,पूर्व सरपंच धनेश्वर सहनी , अभिषेक कुमार,शिक्षक अमरेश कुमार,अजंत ठाकुर ,प्रो वेद प्रकाश पटेल, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, गौतम कुमार, पूर्व जिला परिषद मनोज पटेल, जदयू वरिष्ठ नेता रोबिन सिंह सहित बड़ी संख्या में गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर कबीर पंथी साहेब विजय वैरागी द्वारा भजन कीर्तन गाकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.