मधुबनी जिला भारत जोड़ो अभियान की एक बैठक जीटू मैरिज हाल में एडवोकेट लालेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई
मधुबनी जिला भारत जोड़ो अभियान की एक बैठक जीटू मैरिज हाल में एडवोकेट लालेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई: राम सुदिष्ट यादव समाजवादी विचारक मधुबनी बिहार
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
आज मधुबनी जिला भारत जोड़ो अभियान की एक बैठक जीटू मैरिज हॉल में एडवोकेट बालेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही की संचालन डॉ रणजीत कुमार ने की इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय संगठन को विस्तार करने का निर्णय लिया गया। वहीं अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत और बुथ स्तर पर संगठन को बनाने पर सहमति बनी आज की बैठक में उपस्थित सभी लोग को सर्वसम्मति से जिला कोर कमिटी के सदस्य घोषित किए गए। वहीं श्री राम सुदिष्ट यादव को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित किए गये। प्रो इस्तियाक अहमद एवं विजय कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित किए गये साथ ही विधानसभा बार संयोजक निर्वाचित किए गये जो निम्नलिखित हैं
बिस्फी विधानसभा -राम इकबाल यादव। मधुबनी विधानसभा- गणेश यादव, मनोज पासवान। राजनगर विधानसभा- बालेश्वर पासवान रामनंदन पासवान। खजौली विधानसभा- राम कमल सिंह। बेनीपट्टी विधानसभा- अरुण कुमार चौधरी, उपेंद्र सिंह। बाबुबरही विधानसभा- रामसेवक राम, राम बालक मंडल। हरलाखी विधानसभा- चंद्रवीर मंडल निर्वाचित किए गये अंत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं देश के उत्थान में अहम भूमिका निभाने वाले उद्योगपति रतन टाटा जी के सम्मान में दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिया गया
